टीवी के पॉपुलर कपल जय भानुशाली और माही विज ने तलाक लेने की घोषणा की है। पिछले काफी वक्त से दोनों के रिश्ते को लेकर कई खबरें आ रही थीं और माही ने इसे लेकर एक व्लॉग में बात भी की थी हालांकि, अब दोनों ने अपने अलग होने की खबरों पर मुहर लगा दी है। इसके बाद माही ने कुछ क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर कीं, लेकिन जब इन पोस्ट को जय और उनके रिश्ते से जोड़कर देखा जाने लगा, तो एक्ट्रेस ने साफ किया कि इन पोस्ट्स का जय या उनके तलाक से कोई लेना-देना नहीं है।

टेलीविजन के फेमस कपल जय भानुशाली और माही विज ने तलाक लेने का ऐलान किया है। दोनों ने शादी के 14 साल का बाद अलग होने का फैसला लिया है। कपल ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। इनके रिश्ते के टूटने की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है। बता दें कि पिछले काफी वक्त से दोनों के अलग होने की खबरें आ रही थीं और अटकलें लगाई जा रही थीं कि दोनों अब साथ नहीं हैं। अब कपल ने इन खबरों पर मुहर लगा दी है। इसके बाद माही ने कुछ क्रिप्टिक स्टोरीज भी पोस्ट की। इन्हें जय और उनके तलाक से जोड़कर देखा जाने लगा और ये स्टोरीज तेजी से वायरल होने लगीं हालांकि, बाद में माही ने साफ किया कि इन पोस्ट्स का उनके तलाक या जय से कोई लेना-देना नहीं है। चलिए आपको बताते हैं कि किस वजह से जय और माही अलग हो रहे हैं और एक्ट्रेस ने अपने तलाक की खबरों पर क्या कहा है?

जय भानुशाली और माही विज शादी के 14 साल बाद एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। कपल ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा, “जिंदगी के इस सफर में आज हमने अलग होने का फैसला लिया है हालांकि, हम हमेशा एक-दूसरे का सहारा बने रहेंगे। शांति, विकास, दयालुता और इंसानियत हमेशा हमारी मार्गदर्शक वैल्यूज रही हैं। अपने बच्चों तारा, राजवीर और खुशी के लिए हम हमेशा बेस्ट पेरेंट्स, बेस्ट फ्रेंड्स और जो भी उनके लिए जरूरी होगा वो बनने की कोशिश करते रहेंगे। आज से हम अलग रास्तों पर चलेंगे, लेकिन हमारी कहानी में कोई विलेन नहीं है और न ही इस फैसले से कोई नेगेटिविटी जुड़ी हुई है। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले जान लीजिए कि हम ड्रामे से ऊपर शांति का चुनाव करते हैं। हम एक-दूसरे का सम्मान करते रहेंगे और एक-दूसरे को सपोर्ट करेंगे। साथ ही हम अच्छे दोस्त बने रहेंगे, जैसे कि हम हमेशा रहे हैं। आगे बढ़ते हुए हम आपसे सम्मान, दयालुता और प्यार की उम्मीद रखते हैं।”
माही विज ने तलाक की अनाउंसमेंट के बाद कुछ क्रिप्टिक पोस्ट्स शेयर कीं। इन्हें लेकर कहा जाने लगा कि वो घुमा-फिराकर जय पर निशाना साध रही हैं और इन पोस्ट को उनके तलाक की खबरों से जोड़कर देखा जाने लगा हालांकि, इसके कुछ देर बाद ही माही ने जय के साथ एक तस्वीर पोस्ट करके साफ किया कि इन पोस्ट्स का उनसे और जय से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने ये भी लिखा कि लाइक और कमेंट्स के लिए लोग किसी भी हद तक गिर रहे हैं। उनकी पोस्ट्स का जय से कोई रिश्ता नहीं है…गंदगी फैलाना बंद करें। बता दें कि जय और माही के तीन बच्चे हैं और दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी फैमिली के व्लॉग्स शेयर करते रहते हैं। माही ने हाल ही में ‘सेहर होने को है’ शो से टीवी पर वापसी की है।

