Magh Mela 2026 Prayagraj Free Dharamsala : रुकने की फ्री भव्य धर्मशाला स्थल पूरे परिवार के साथ आइये।

Magh Mela

Magh Mela 2026 Live: पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर संगम की रेती एक बार फिर श्रद्धा, परंपरा और आधुनिक व्यवस्थाओं के अद्भुत संगम की साक्षी बनी. विश्व प्रसिद्ध माघ मेला 2026 का शुभारंभ प्रयागराज में हो चुका है. पहले ही स्नान पर्व पर 35 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई. हर-हर गंगे और जय मां गंगा के उद्घोष, कड़ी सुरक्षा, आधुनिक सुविधाएं और दिव्य वातावरण ने साफ संकेत दे दिया है कि यह माघ मेला ऐतिहासिक बनने जा रहा है.

44 दिनों तक चलने वाले इस ऐतिहासिक माघ मेले में श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम में आस्था की डुबकी लगाई. व्हीलचेयर पर संगम स्नान करते बुजुर्ग, घाटों पर पेट्रोलिंग करती सुरक्षा गाड़ियां और चारों ओर श्रद्धालुओं का सैलाब, पहले स्नान पर्व ने माघ मेले की भव्यता का साफ संकेत दे दिया.

प्रशासन का अनुमान है कि जिस दिन पवित्र स्नान पड़ेंगे उस दिन भारी भीड़ होगी. आइए जानते हैं आखिर मुख्य स्नान के बाद भी क्यों भीड़ लगने वाली है और वो दिन कौन-कौन से है. माघ मेले को आस्था, साधना और पुण्य का विशेष अवसर माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, माघ मेले के दौरान गंगा स्नान करने से पूर्ण के पूर्ण जन्मों के पापों से मुक्ति मिलती है और सेहत अच्छी रहती है.

माघ मेले के ये हैं प्रमुख स्नान
आप 3 जनवरी के बाद अब 14 जनवरी को भर-भरकर पुण्य कमा सकते हैं. इसके बाद 21, 30 जनवरी को भी. फरवरी में भी दो मुख्य स्नान पड़ेंगे.3 जनवरी – पौष पूर्णिमा (कल्पवास आरंभ)
14 जनवरी – मकर संक्रांति
21 जनवरी – मौनी अमावस्या (राजयोग स्नान)
30 जनवरी – बसंत पंचमी
5 फरवरी – माघी पूर्णिमा
15 फरवरी – महाशिवरात्रि (कल्पवास समापन)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *