Zomato Price War: आखिर कौन तय करता है जोमाटो के खाने का दाम? खुद ऐप में किया खुलासा, डिस्काउंट के बाद भी पड़ता है इतना महंगा!
आज के समय में ज्यादातर लोग ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी प्रेफर करते हैं. घर बैठे आराम से खाना आपकी प्लेट में आ जाता है. लेकिन क्या आपने कभी ये जानने की कोशिश की है कि जिस रेस्त्रां से आप खाना मंगवा रहे हैं, वहां के मेन्यू की प्राइस और जोमाटो पर दिख रहे प्राइस में कितना डिफ़रेंस है?
आजकल ज्यादातर लोग घर बैठे जोमाटो या स्विगी से खाना ऑर्डर करते हैं. बस एक क्लिक और खाना दरवाजे पर! लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि रेस्तरां में जाकर वही खाना कितना सस्ता पड़ता है? हाल ही में एक वायरल केस ने इस सवाल को फिर से सुर्खियों में ला दिया है.

कंटेंट क्रिएटर नलिनी उनागर (@NalinisKitchen) ने X पर दो बिल पोस्ट किया. इसमें एक उन्होंने डायरेक्टली रेस्त्रां से ऑर्डर किया था और दूसरा वही आइटम जोमाटो पर आर्डर किया था. इन दो बिलों की प्राइस में काफी अंतर था. जोमाटो से आपको घर बैठे मिलने वाला खाना असल में रेस्त्रां में पे किए प्राइस से काफी महंगा पड़ता है. जब लोगों ने दोनों बिल को देखा तो पहले तो हैरान हो गए लेकिन बाद में सभी ने जोमाटो का साथ दिया. इस पोस्ट के वायरल होने के बाद खुद जोमाटो ने भी इसपर सफाई देते हुए खुलासा किया कि आखिर ऐप पर खाने का प्राइस कौन तय करता है.
किये थे दो ऑर्डर
नलिनी ने Veg Manchurian Dry और Chinese Bhel ऑर्डर किया था. रेस्तरां का टेकअवे बिल सिर्फ ₹320 का था, लेकिन जोमाटो ऐप पर वही ऑर्डर ₹655 दिखा रहा था! डिस्काउंट लगाने के बाद भी उन्हें ₹550 चुकाने पड़ रहे थे. इसके बाद नलिनी ने दोनों तस्वीरें एक साथ ट्विटर (अब एक्स) पर शेयर कर दी. नलिनी ने लिखा – “ये प्राइस डिफरेंस पूरी तरह पागलपन है, ग्राहकों को खुलेआम लूटा जा रहा है!” ये पोस्ट तेजी से वायरल हो गया. इसपर लाखों व्यूज और हजारों कमेंट्स आए. लोग अपने-अपने एक्सपीरियंस शेयर करने लगे– कोई कह रहा है कि उनका ऑर्डर रेस्तरां से 50-100% महंगा पड़ता है, तो कोई लिख रहा है कि “कन्वीनियंस का नाम लूट है!”
