सिस्सू में चलेगा पूजा-पाठ, 40 दिन नहीं आएंगे सैलानी–Kullu News: सिस्सू में चलेगा पूजा-पाठ, 40 दिन नहीं आएंगे सैलानी

केलांग में कार्यकारी उपायुक्त एवं एसडीएम कुनिका को सिस्सू पंचायत प्रधान राजीव कुमार निर्णय पत्र
सिस्सू पंचायत में में 20 जनवरी से 28 फरवरी तक नहीं होंगी पर्यटन गतिविधियां
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। पर्यटकों की चहल-पहल से गुलजार रहने वाली सिस्सू घाटी में पर्यटन गतिविधियां थम जाएंगी। देवी-देवताओं के पूजन, अनुष्ठानों और परंपरागत रीति-रिवाजों की पवित्रता बनाए रखने के लिए पंचायत और धार्मिक संस्थाओं ने 40 दिनों तक पर्यटन पर पूर्ण विराम लगाने का सामूहिक फैसला लिया है।
जनवरी में कड़ाके की ठंड के बीच रोजाना सैकड़ों पर्यटक अटल टनल रोहतांग होकर लाहौल पहुंच रहे हैं। अब धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के चलते 20 जनवरी से 28 फरवरी तक सिस्सू पंचायत में पर्यटन गतिविधियां नहीं होंगी। 40 दिनों तक सिस्सू पंचायत में पर्यटन गतिविधियां निषेध रहेंगी। इस तरह का निर्णय ग्राम पंचायत सिस्सू, राजा घेपन कमेटी, देवी भोटी कमेटी, लबरंग गोंपा कमेटी, सिस्सू पंचायत के महिला व युवक मंडलों ने सर्वसम्मति से लिया है। इस 40 दिनों की अवधि में घाटी के देवी-देवताओं का पूजा-पाठ होता है। इसमें किसी तरह की बाधा न आए, इसलिए इस तरह का निर्णय लिया गया है। बकायदा, जिला प्रशासन को भी सूचित किया गया है। सिस्सू पंचायत के प्रधान राजीव की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल कार्यकारी उपायुक्त कुनिका एकर्ज से मिला। राजीव ने कहा कि चंद्रा घाटी की सिस्सू पंचायत क्षेत्र में हेलीपैड समेत सभी गांवों में पर्यटन गतिविधियां 20 जनवरी 28 फरवरी तक निषेध घोषित की गई हैं। इस अवधि के दौरान सिस्सू पंचायत के अंतर्गत सभी गांवों में पर्यटन से जुड़ीं सभी गतिविधियां बंद रहेंगी। एक प्रतिनिधिमंडल ने कार्यकारी उपायुक्त से मिलकर सिस्सू हेलीपैड की तरफ ट्रैफिक न भेजने का आग्रह किया है।

शिमला. हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है. देर रात को जहां प्रदेश में मनाली, लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा और कांगड़ा के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है. वहीं, मंडी, शिमला सहित अन्य इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली है. बर्फबारी और बारिश के चलते प्रदेश में बुधवार को शीतलहर भी देखने को मिल रही है और ठंड बढ़ गई है. इससे पहले, मंगलवार को प्रदेश में कई इलाकों में बादल छाए रहे थे.
जानकारी के अनुसार, शिमला के मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से प्रदेश में बारिश और बर्फबारी देखने को मिली है.
प्रदेश में मनाली में हाम्टा पास, रोहतांग पास, सौलांग वैली के ऊपर ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ है. अटल टनल में भी बर्फबारी देखने को मिली है. इसके अलावा, लाहौल स्पीति के सिस्सू, कोकसर और ऊंचाई वाले इलाकों में भी ताजा बर्फबारी से वादियां चांदी की तरह चमक उठी हैं. इसी तरह किन्नौर में किन्नर कैलाश की चोटी और छितकुल में हल्का हिमपात देखने को मिला है. लाहौल स्पीति कि विधायक अनुराधा राणाा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मनाली के प्रीणी के पास 33 KV बिजली लाइन में तकनीकि खराबी के कारण बिजली पिछले शाम से कुछ क्षेत्रों में बाधित थी है. बिजली विभाग की टीम रात को ही रवाना हो गई थी, लेकिन रात में बिजली बहाल नहीं हो पाई थी और अब सुबह बिजली बहाली का काम जारी है.
