JSW Motor Plug-In Hybrid EV Might Launch In June For Around Rs 45 Lakh

JSW-car-launch-2026-

JSW Motors की एंट्री से बदलेगा कार बाजार, 45 लाख की प्लग-इन हाइब्रिड SUV से BMW-मर्सिडीज को चुनौती

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में JSW Motors जल्द ही एक नया अध्याय शुरू करने जा रही है. कंपनी जून में अपनी पहली पैसेंजर कार के रूप में 45 लाख रुपये की प्लग-इन हाइब्रिड SUV लॉन्च करेगी. इस कदम के साथ JSW सीधे प्रीमियम कार सेगमेंट में एंट्री कर BMW और Mercedes जैसी कंपनियों को चुनौती देगी.

नई दिल्ली. भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में जल्द ही एक नया बड़ा नाम जुड़ने जा रहा है. अरबपति उद्योगपति सज्जन जिंदल के नेतृत्व वाली JSW Motors जून महीने में अपनी पहली पैसेंजर कार लॉन्च करने की तैयारी में है. यह कार प्लग-इन इलेक्ट्रिक हाइब्रिड (PHEV) SUV होगी, जिसकी कीमत करीब 45 लाख रुपये रहने की उम्मीद है.
JSW Motors की पहली कार, प्रीमियम सेगमेंट पर नजर

JSW Motors अपनी पहली ही कार को प्रीमियम सेगमेंट में उतारने जा रही है. करीब 45 लाख रुपये की कीमत वाली यह SUV सीधे तौर पर BMW और Mercedes-Benz जैसी लग्जरी कार कंपनियों को चुनौती देगी. अब तक भारत में प्लग-इन हाइब्रिड गाड़ियां केवल विदेशी लग्जरी ब्रांड्स ही पेश करते आए हैं. ऐसे में एक घरेलू कंपनी का इस सेगमेंट में उतरना ऑटो इंडस्ट्री के लिए बड़ा बदलाव माना जा रहा है.


महाराष्ट्र में बनेगी SUV, नई फैक्ट्री से होगा प्रोडक्शन


कंपनी ने पुष्टि की है कि इस SUV का उत्पादन महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व में औरंगाबाद) में बनने वाली नई फैक्ट्री में किया जाएगा. यह प्लांट JSW Motors की भविष्य की योजनाओं का केंद्र होगा. कंपनी के सीईओ रंजन नायक ने कहा कि JSW Motors 2026 में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में हाइब्रिड मॉडल के साथ आधिकारिक एंट्री करेगी और यह फैक्ट्री इस मिशन में अहम भूमिका निभाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *