JEE Main admit card 2026 expected on this date-जेईई मेन परीक्षा 21 जनवरी 2026 से शुरू हो रही है।

JEE_2026_ADMIT_CARD

JEE Main 2026 Hall Ticket: जेईई मेन परीक्षा 21 जनवरी 2026 से शुरू हो रही है। आमतौर पर, परीक्षा से 4-6 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाते हैं। एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स स्टेप्स और डायरेक्ट लिंक की जानकारी देखें।जिन कैंडिडेट्स ने जनवरी सेशन की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है तो एडमिट कार्ड आने के बाद jeemain.nta.ac.in ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर पाएंगे। यहां जेईई मेन परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स, डायरेक्ट लिंक और परीक्षा तिथियों संबंधित पूरी डिटेल देख सकते हैं।


कब जारी होंगे जेईई के एडमिट कार्ड?
एजेंसी की ओर से 8 जनवरी 2026 को स्टूडेंट्स के लिए सिटी स्लिप जारी की जा चुकी है। इस सिटी स्लिप में शहर की डिटेल्स होती हैं, जिससे कैंडिडेट्स एग्जाम के लिए यात्रा, रहने की जगह और बाकी चीजों की प्लानिंग करते हैं। अब एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। उम्मीद है कि एजेंसी परीक्षा तिथि से 4 या 6 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक ऑफिशियल वेबसाइट पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।


डायरेक्ट लिंक कहां मिलेगा?
जेईई मेन परीक्षा के एडमिट कार्ड आने के बाद कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट से स्टेप बाय स्टेप हाॅल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एजेंसी की ओर से डायरेक्ट लिंक भी ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर होगा, जिससे कैंडिडेट्स आसानी से एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।


JEE Main एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?
JEE Main सेशन 1 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के स्टेप्स इस प्रकार हैं।
• सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा
• विंडो ओपन होने पर JEE Main हॉल टिकट लिंक पर क्लिक करना होगा
• अब JEE एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें
• फिर साइन इन पर क्लिक करें
• जेईई मेन एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
• जेईई मेंस हॉल टिकट में डिटेल्स चेक करें और उसे डाउनलोड करके प्रिंट ले सकते हैं।

कब होगी जेईई मेंस 2026 परीक्षा?
जेईई मेंस सेशन 1 की परीक्षाएं 21 जनवरी 2026 से शुरू होंगी। JEE मेन परीक्षा 2026 के रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार ये परीक्षाएं 29 जनवरी, 2026 को खत्म होंगी। परीक्षा और एडमिट कार्ड संबंधित पूरी जानकारी के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *