RSSB Grade 4th result 2025 expected to be out today:-राजस्थान चतुर्थ श्रेणी का रिजल्ट कब आएगा

Rajasthan-Group-D-Result

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती सीधी भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर (RSSB) की ओर से राजस्थान ग्रेड 4 परीक्षा का रिजल्ट (Rajasthan 4th Grade Result) कल जारी होने की उम्मीद है। आपको बता दें कि आरएसएसबी की अध्यक्ष अलोक राज की ओर से किये गए ट्वीट के मुताबिक पहले रिजल्ट 15 जनवरी को जारी किया जाना था। लेकिन, अब रिजल्ट 16 जनवरी को जारी किये जाने के आसार हैं।

कब हुई थी परीक्षा
आरएसएसबी की ओर से राजस्थान ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का आयोजन 19, 20 एवं 21 सितंबर 2025 को करवाया गया था। इसके बाद अभ्यर्थियों के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी जिस पर 8 से 10 नवंबर 2025 तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था। अब फाइनल आंसर की को ध्यान में रखकर परिणाम की घोषणा की जाएगी।

रिजल्ट इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

1-राजस्थान ग्रुप डी रिजल्ट 2026 जारी होते ही सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करना है।
2-वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट बटन पर क्लिक करना है।
3-
इसके बाद ग्रुप डी भर्ती रिजल्ट पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना है।
4-इसके बाद स्क्रीन पर PDF ओपन हो जायेगा जिसे आप डाउनलोड कर लें और इसमें अपनी डिटेल चेक करके परिणाम की जांच कर लें।

नतीजों के साथ कटऑफ एवं फाइनल आंसर की होगी जारी
आरएसएसबी की ओर से नतीजे जारी होने के साथ कटऑफ एवं फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी। निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी ही सफल माने जायेंगे।

भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 53749 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से प्रशासनिक सुधार विभाग के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों/ अधीनस्थ कार्यालयों के लिए 53121 पद, राजस्थान लोक सेवा आयोग के लिए 34 पद और शासन सचिवालय से प्राप्त रिक्त पदों के तहत 594 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *