“Are Dhanush and Mrunal Thakur Really Marrying on Feb 14?-Dhanush और मृणाल ठाकुर के अफेयर रूमर्स ने फिर पकड़ा जोर

Mrunal-Thakur-Dhanush

कुछ महीने पहले साउथ सुपरस्टार Dhanush और Mrunal Thakur के अफेयर्स के किस्से बॉलीवुड के गलियारों में गूंज रहे थे। हालांकि, Mrunal ने Dhanush को डेट करने की खबरों को खारिज कर दिया था। दोनों के अफेयर की खबरें शांत ही होने लगी थी कि इस बीच अब एक ऐसा पोस्ट वायरल हो गया है, जिसे देख फैंस का शक गहरा गया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mrunal Thakur और ‘तेरे इश्क में’ एक्टर धनुष को जब पहली बार ‘सन ऑफ सरदार 2’ की स्क्रीनिंग पर साथ में देखा गया था, तो सोशल मीडिया पर यूजर्स को ऐसा लगा कि उनके बीच कुछ खिचड़ी पक रही है। उस दौरान सोशल मीडिया पर Mrunal और Dhanush की डेटिंग की खबरें छाई रहीं।

मृणाल ने धनुष के साथ उड़ी डेटिंग रूमर्स को खारिज कर दिया। हालांकि, फैंस का दिल ये मानने को राजी नहीं हुआ। दोनों के अफेयर्स की अफवाहें शांत हो, उससे पहले ही धनुष-मृणाल का एक ऐसा पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो गया है, जिसने उनके डेटिंग की अफवाहों को और हवा दे दी है।

धनुष ने मृणाल ठाकुर की फोटो पर किया ऐसा कमेंट

बीते दिनों संजय लीला भंसाली ने अपनी आगामी फिल्म की घोषणा की थी, जिसका टाइटल था ‘दो दीवाने एक सहर में’। इस फिल्म का टीजर रिलीज करते हुए भंसाली ने ये बताया था कि फिल्म में मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी होंगे। इस छोटे से टीजर पर फैंस मृणाल को उनकी अगली फिल्म के लिए भंसाली प्रोडक्शन के इंस्टाग्राम पेज पर बधाई दे रहे थे। हालांकि, इस बीच ही फैंस की पैनी नजर धनुष के कमेंट पर गई, जिन्होंने मृणाल के लिए खास बात लिखी हुई थी।

इस पोस्ट को एक फैन ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा कि ‘धनुष ने मृणाल के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया’। धनुष के कमेंट का स्क्रीनशॉट भी फैन ने शेयर किया। ‘दो दीवाने सहर में’ के टीजर पर कमेंट करते हुए धनुष ने लिखा था, “देखने और सुनने में काफी अच्छा लग रहा है”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *