JEE Main 2026 Admit Card Released Live Updates:जेईई मेंस सेशन 1 एडमिट कार्ड कब होगा जारी, कहां से करें चेक

nta-jee-mains-2026-exam-admit-card

JEE Mains 2026 Admit Card, JEE Mains Session 1 Hall Ticket LIVE: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी सी भी वक्त जेईई मेन्स 2026 सेशन 1 की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आप JEE Mains Admit Card 2025 का लेटेस्ट अपडेट जान सकते हैं।

JEE Mains 2026 Admit Card, JEE Mains Session 1 Hall Ticket LIVE: जेईई मेन 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (JEE Mains 2026 Admit Card) खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी किसी भी वक्त जेईई मेन्स 2026 सेशन 1 की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर (JEE Mains Admit Card) सकता है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड परउम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा तिथि, शिफ्ट का समय, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का पता, पेपर की जानकारी और परीक्षा के दिन के दिशानिर्देश जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।

JEE Mains 2026 Admit Card


बता दें BE और BTech पाठ्यक्रमों के लिए JEE Main सत्र 1 की परीक्षा 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को दो शिफ्टों में आयोजित करेगा। BArch और BPlan की परीक्षा 29 जनवरी को एक ही शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। हालांकि NTA ने सरस्वती पूजा के कारण पश्चिम बंगाल के उम्मीदवारों के लिए 23 जनवरी की JEE Main परीक्षा का समय बदल दिया है। प्रभावित उम्मीदवारों को सत्र 1 के मौजूदा कार्यक्रम के अनुसार नई परीक्षा तिथि दी जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसा स्टेप के जरिए अपना एडमिट काड डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Mains Session 1 Admit Card 2026 Download

सबसे पहले JEE Main की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर जाकर JEE Main Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
NTA JEE Mains Admit Card Password: पासवर्ड भूल गए? जानिए कैसे करें रिकवर
जेईई मेन्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। अगर पासवर्ड भूल गए हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आप अपना पासवर्ड रिकवर कर सकते हैं-

NTA JEE Main के ऑफिशियल लॉगिन पेज पर जाएं।
होमपेज पर ‘Forgot Password’ लिंक पर क्लिक करें।
अब रिकवरी का तरीका चुनें (सिक्योरिटी सवाल, रजिस्टर्ड ईमेल, या मोबाइल नंबर OTP)।
अपनी डिटेल्स (एप्लीकेशन नंबर, DOB) वेरिफाई करें।
नया पासवर्ड सेट करने के लिए दिए गए निर्देशों को फॉलो करें।
आपके रजिस्टर्ड ईमेल पर नया पासवर्ड मिल जाएगा।

Top 10 Engineering Collages List: यहां देखें लिस्ट
NIRF रैंकिंग 2025 के हिसाब से देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों की लिस्ट यहां देखें-

रैंक 1- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (), मद्रास

2- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), दिल्ली

3- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), बॉम्बे

4- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), कानपुर

5- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), खड़गपुर

6- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), रुड़की

7- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), हैदराबाद

8- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), गुवाहाटी

9- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) तिरुचिरापल्ली

10- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), (बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU)), वाराणसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *