सार
ब्रिस्बेन में एक महिला की नींद खुली तो उसकी छाती पर 2.5 मीटर का अजगर था। खिड़की से घुसे सांप से वह पति की मदद से बची। बाद में विशेषज्ञों ने अजगर को सुरक्षित हटा दिया।
ब्रिस्बेन: ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में एक महिला रात को सो रही थी, तभी उसे अपने शरीर पर भारीपन महसूस हुआ। जब उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि उसकी छाती पर एक अजगर कुंडली मारकर बैठा है। यह ढाई मीटर लंबा अजगर सुबह-सुबह उसके बेडरूम में घुस आया था। रेचल ब्लॉर नाम की इस महिला के साथ यह चौंकाने वाली घटना हुई। शुरू में, उसे लगा कि उसका पालतू कुत्ता बिस्तर पर चढ़ गया है। लेकिन जब छाती पर बोझ असहनीय हो गया, तो वह नींद से जाग गई। कंबल हटाने की कोशिश करते हुए उसे कुछ अजीब सा महसूस हुआ और उसने कमरे की लाइट जलाई। सांप को देखते ही रेचल ने मदद के लिए अपने पति को बुलाया। उसे चिंता थी कि कहीं सांप ने उसके पालतू कुत्तों को कुछ कर तो नहीं दिया। होश संभालने के बाद, उसके पति ने कुत्तों को कमरे से बाहर निकाला। इसके बाद, महिला कंबल के नीचे से लुढ़ककर बच निकली।
खिड़की से बेडरूम में घुसा विशाल सांप
अजगर कमरे की साइड वाली खिड़की से अंदर घुसा था। इस घटना के बारे में रेचल ब्लॉर ने स्थानीय मीडिया से मजाकिया अंदाज में कहा, ‘सोचिए अगर सांप की जगह मेंढक होता तो क्या होता।’ बाद में, ब्रिस्बेन से सांप पकड़ने वालों को बुलाया गया और उन्होंने अजगर को कमरे से हटाया। अधिकारियों का कहना है कि इस इलाके में अजगरों की संख्या बढ़ गई है और घरों के आसपास सांपों का दिखना आम हो गया है। कुछ दिन पहले ही महिला की प्रॉपर्टी से सांप के 16 अंडे मिले थे। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें सांप दिखे तो वे विशेषज्ञों की मदद लेने में संकोच न करें।
आधी रात बिस्तर पर निकला अजगर, दहशत में आ गया ब्रिस्बेन का कपल
सोमवार की आधी रात Brisbane में रहने वाली रैचल ब्लूर अचानक नींद से चौंककर उठीं। उन्हें लगा कि उनकी छाती पर कोई भारी चीज़ कुंडली मारकर बैठी है। आधी नींद में उन्होंने अपने कुत्ते को सहलाने के लिए हाथ बढ़ाया—लेकिन हाथ लगते ही उन्हें एक चिकनी, फिसलती हुई चीज़ महसूस हुई।
ब्लूर ने डर के मारे चादर को गर्दन तक खींच लिया। तभी उनके पार्टनर ने बेडसाइड लैंप जलाई और दोनों का डर सच साबित हो गया।
“वह बोला—‘डार्लिंग, हिलना मत। तुम्हारे ऊपर करीब 2.5 मीटर लंबा अजगर है,’” ब्लूर ने BBC को बताया।
उनके पहले शब्द गाली थे, और दूसरे—कुत्तों को तुरंत बाहर निकालने का आदेश।
“मैं सोच रही थी, अगर मेरा डाल्मेशियन समझ गया कि यहाँ साँप है, तो तबाही मच जाएगी,” उन्होंने कहा।
कुत्तों को सुरक्षित बाहर कर दिया गया—और पति मन ही मन चाह रहे थे कि काश वे भी उनके साथ होते। इसके बाद ब्लूर ने बेहद सावधानी से खुद को बिस्तर से अलग करना शुरू किया।
“मैं बस धीरे-धीरे चादर के नीचे से निकलने की कोशिश कर रही थी… और मन में यही चल रहा था—‘क्या ये सच में हो रहा है? कितना अजीब है!’”
ब्लूर का मानना है कि यह कार्पेट पायथन (जो ज़हरीला नहीं होता) खिड़की के शटर से सरकता हुआ अंदर आया और सीधे उनके बिस्तर पर पहुँच गया।
