CBSE Admit Card 2026 Out: सीबीएसई ने प्राइवेट कैंडिडेट्स के लिए 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी आसानी से एडमिट कार्ड प्राप्त किया जा सकता है
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के प्राइवेट कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस साल बोर्ड परीक्षा में निजी रूप से शामिल होने वाले हैं, वो अब CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा से जुड़ा सबसे जरूरी दस्तावेज होता है, क्योंकि इसके बिना किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसमें उम्मीदवार की पहचान, परीक्षा की तारीख, विषय और परीक्षा केंद्र से जुड़ी सभी अहम जानकारियां दर्ज होती हैं।
ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसका साफ प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ तय समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना जरूरी होगा, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

CBSE 10वीं और 12वीं परीक्षा की तारीखें
CBSE के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 9 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो अपनी परीक्षा तिथियां पहले से जांच लें और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें।
CBSE एडमिट कार्ड 2026 ऐसे करें डाउनलोड
प्राइवेट कैंडिडेट्स नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
इसके बाद कक्षा 10 या 12 के प्राइवेट कैंडिडेट एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
अब मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
डिटेल सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका साफ प्रिंटआउट निकाल लें।
एडमिट कार्ड में दी गई अहम जानकारी
CBSE के एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, विषयवार परीक्षा तिथियां, थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा की जानकारी, कुल अंक और पासिंग नियम, परीक्षा केंद्र का पता व कोड और परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारियां दर्ज होती हैं।
