SAT की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी! अब Google Gemini से फ्री में दें पूरा मॉक टेस्ट
अगर आप SAT की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। Google के CEO सुंदर पिचाई ने एक खास ऐलान करते हुए बताया है कि अब छात्र Google Gemini AI के ज़रिए बिल्कुल मुफ्त में SAT की फुल लेंथ प्रैक्टिस टेस्ट दे सकते हैं।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि Gemini ऐप में अब छात्र बिना कोई फीस दिए, पूरा SAT मॉक विश्वसनीय कंटेंट के साथ टेस्ट दे सकते हैं ।
Princeton Review के साथ साझेदारी Google ने यह नया फीचर मशहूर एजुकेशनल प्लेटफॉर्म The Princeton Review के साथ मिलकर तैयार किया है। इसका मतलब यह है कि जो सवाल आपको Gemini में मिलेंगे, वे केवल AI द्वारा बनाए गए नहीं होंगे, बल्कि एक्सपर्ट्स द्वारा वेरीफाई किए गए होंगे। इससे छात्रों को भरोसेमंद और वास्तविक SAT पैटर्न पर आधारित तैयारी का मौका मिलेगा।

कैसे मिलेगा फ्री SAT टेस्ट? Gemini ऐप में इस फीचर को इस्तेमाल करना बेहद आसान है। बस आपको यह लिखना है कि I want to take a practice SAT test. इसके बाद Gemini आपको ऑन-डिमांड पूरा फुल लेंथ SAT टेस्ट उपलब्ध करवा देता है। न कोई सब्सक्रिप्शन, न कोई पेमेंट, किसी की भी जरूरत नहीं है।
टेस्ट के बाद मिलेगा स्मार्ट फीडबैक
SAT टेस्ट पूरा करने के बाद Gemini केवल स्कोर ही नहीं बताता, बल्कि आपका डिटेल्ड परफॉर्मेंस एनालिसिस भी करता है।
इसमें शामिल हैं:
- किन टॉपिक्स में आप मजबूत हैं
- कहां सुधार की जरूरत है
- आपकी कमजोरियां और ताकत
- किस सेक्शन में ज्यादा मेहनत करनी चाहिए
- यानी अब सिर्फ नंबर नहीं, बल्कि स्मार्ट गाइडेंस भी मिलेगा।
