Google अपने Gmail को और भी ज़्यादा स्मार्ट और उपयोगी बनाने के लिए उसमें अपना शक्तिशाली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर Gemini AI जोड़ रहा है। कुछ टेक्निकल एक्सपर्ट्स का मानना है कि, यह कुछ वैसा ही बड़ा बदलाव है जैसा 20 साल पहले Gmail के आने से हुआ था। इस गाइड में, हम आपको इन नए AI फीचर्स के बारे में एक-एक करके बताएँगे। हम समझाएँगे कि ये फीचर्स क्या करते हैं और आपकी रोज़मर्रा की ईमेल की ज़रूरतों में कैसे मदद कर सकते हैं।
2. AI की मदद से वह जानकारी ढूंढ लीजिए, जो लगभग भूल गए हैं
हम सभी के साथ ऐसा होता है कि हमें पुराने ईमेल में दबी कोई ज़रूरी जानकारी ढूँढ़नी पड़ती है, जैसे कि किसी काम का कोटेशन या कोई पुराना पता। कई बार ऐसा होता है कि हम भूल जाते हैं कि मेल किसने भेजा था और हमको प्रॉपर कीवर्ड भी याद नहीं होता। तब अपने जीमेल में से ऐसी जानकारी को ढूंढ कर निकालना बेहद मुश्किल हो जाता है, जबकि हमको पता होता है कि यह जानकारी हमारे जीमेल में उपलब्ध है। Gmail का नया AI Overviews in Search फीचर इसी समस्या को हल करने के लिए बनाया गया है।
आम भाषा में पूरा सवाल पूछ सकते हैं
अब आप सर्च बार में सिर्फ़ कुछ शब्द लिखने के बजाय, आम भाषा में पूरा सवाल पूछ सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप पूछ सकते हैं, ” पिछले साल एक आर्किटेक्ट ने मुझे कोटेशन भेजा था, ढूंढ कर निकालिए वह क्या था“। इसके जवाब में Gmail आपको संबंधित ईमेल की लिस्ट दिखाने की जगह, उन सभी ईमेल को पढ़कर एक सीधा और संक्षिप्त जवाब देगा। इस जवाब में अटैच फाइल में दर्ज जानकारी भी होगी। यानी आपको अटैचमेंट डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप केवल उसी अटैचमेंट को डाउनलोड करेंगे जिसकी आपको जरूरत है। यह AI ओवरव्यू बड़े करीने से फ़ॉर्मेट किया होगा, जिसमें सारी ज़रूरी जानकारी होगी और यह भी बताया जाएगा कि यह जानकारी किस ईमेल से ली गई है।
याद रखिए: सोर्स को चेक करना जरूरी है
यह एक बहुत ही उपयोगी फीचर है, लेकिन यह याद रखना भी ज़रूरी है कि यह तकनीक नई है, इसलिए कभी-कभी इसमें गलतियाँ हो सकती हैं। ज़रूरी जानकारी के लिए हमेशा उस मूल ईमेल की जाँच कर लेना एक अच्छा अभ्यास है जिसका हवाला दिया गया हो।
3. AI Proofreading: ईमेल ड्राफ्टिंग के समय हेल्प करता है
कामकाज हो या व्यक्तिगत बातचीत, साफ़ और बिना गलतियों वाली ईमेल लिखना बहुत ज़रूरी होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए, Gmail में AI प्रूफ़रीडिंग (AI Proofreading) टूल जोड़ा गया है, जो लिखने के लिए आपके स्मार्ट असिस्टेंट की तरह काम करता है।
AI Proofreading सिर्फ प्रूफ रीडिंग नहीं करता
यह फीचर सिर्फ़ स्पेलिंग की गलतियों को ही नहीं पकड़ता, बल्कि उससे कहीं आगे बढ़कर काम करता है। यह आपके वाक्यों को ज़्यादा स्पष्ट और प्रोफेशनल बनाने के लिए सुझाव देता है। जब आप ईमेल लिखते हैं, तो ये सुझाव आपको टेक्स्ट के नीचे बिंदियों वाली लाइन (dotted underline) के रूप में दिखाई देंगे। यह टूल Google के सबसे शक्तिशाली Gemini 3 मॉडल का उपयोग करता है, जिससे यह साधारण स्पेल-चेक से बेहतर और बारीक सुझाव दे पाता है। इस टूल का सबसे बड़ा फ़ायदा यह है कि यह आपकी लिखने की कला को सुधारने, समय बचाने और गलतियों को कम करने में मदद करता है, जिससे आपका संवाद ज़्यादा प्रभावी बनता है।
