Akshay Kumar Security Car Accident: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो कि हर तरफ तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर फैंस बेचैन हो गए हैं। दरअसल, अक्षय कुमार की कार का एक्सिडेंट हो गया है। इस खबर ने सभी को परेशान कर दिया है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं पूरी बात…
Akshay Kumar Security Car Accident: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है कि फैंस टेंशन में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए हैं। दरअसल, अक्षय कुमार की कार का एक्सिडेंट हो गया है। इस खबर ने सभी को परेशान कर दिया है। हालांकि बाद में ये पता चला कि इस कार में अक्षय कुमार मौजूद नहीं थे। इस बात से फैंस अब राहत की सांस ले रहे हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर…

अक्षय कुमार कार में नहीं थे मौजूद
सुपरस्टार अक्षय कुमार की सिक्योरिटी वाली कार सोमवार शाम को मुंबई में उनके जुहू घर के पास एक हादसे का शिकार हो गई। जूम टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कार तिरछी पड़ी हुई दिख रही है और पीछे एक क्षतिग्रस्त ऑटो रिक्शा खड़ा है। सौभाग्य से यह हादसा मामूली था और कार में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं, किसी को गंभीर चोट नहीं आई। अक्षय खुद उस वक्त मौके पर नहीं थे। हादसे के बाद वीडियो में दिख रहा है कि लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और पुलिस और फायर ब्रिगेड ने फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। मुंबई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में लिया और सब कुछ सामान्य कर दिया। अभी तक अक्षय कुमार ने इस हादसे पर कोई बयान नहीं दिया है।
इन फिल्मों में धमाल मचाएंगे अक्षय कुमार
बताते चलें कि साल 2025 में अक्षय कुमार की कई फिल्मों ने धमाल मचाया। अब अक्षय की फिल्में साल 2026 में भी गर्दा उड़ाने के लिए तैयार है। इस साल उनकी वेलकम टू जंगल रिलीज होगी। इस मूवी में अक्षय के साथ कई बड़े स्टार्स नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अक्षय की फिल्म भूत बंगला पर भी लोगों की नजरें टिकी हुई है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Mogi News पर।
