Gold price today: सोने की कीमतों में भूचाल! एक हफ्ते में 3320 रुपये बढ़े दाम, अब 10 ग्राम कितने का बिक रहा? यहां देखें लेटेस्ट रेट

Gold silver rate today

नई दिल्लीGold Price 18 January 2026 देश में सोने की कीमतों में वीकली बेसिस पर मजबूती बनी हुई है। बीते एक सप्ताह के दौरान 24 कैरेट सोने के भाव में 3320 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड की कीमत भी 3050 रुपये तक मजबूत हुई है। लगातार बढ़ते दामों के बीच सोना एक बार फिर निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प बनता नजर आ रहा है।

दिल्ली में सोने का ताजा रेट क्या है? (Latest Gold Rate in Delhi)

राजधानी दिल्ली में 18 जनवरी 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत 143930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 131950 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। इसके अलावा 18 कैरेट सोना भी महंगा होकर 107990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। राजधानी में सोने के दाम ऑल टाइम हाई के आसपास बना हुआ है।

प्रमुख शहरों में क्या हैं गोल्ड के भाव? (Gold Prices in Major Cities?)

देश के अन्य प्रमुख शहरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 131800 रुपये और 24 कैरेट सोने का रेट 143780 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चेन्नई में सोने के दाम अपेक्षाकृत ज्यादा हैं। यहां 22 कैरेट गोल्ड 132800 रुपये और 24 कैरेट गोल्ड 144870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

आज प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव (रुपये प्रति 10 ग्राम)

पुणे और भोपाल में सोने की कीमत (Gold Price Today)

महाराष्ट्र के पुणे शहर में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 143780 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 131800 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 22 कैरेट सोने की कीमत 131850 रुपये और 24 कैरेट सोने का भाव 143830 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर (Impact of Lnternational Market)

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4603.51 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है। अमेरिका में हाल ही में आए महंगाई के कमजोर आंकड़ों के चलते फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ गई है। ब्याज दरें घटने पर निवेशक सोने और चांदी जैसे सेफ एसेट्स की ओर ज्यादा रुख करते हैं, जिससे कीमतों को सपोर्ट मिलता है।

पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (1 ग्राम)

चांदी की कीमत में भी तेजी (Silver Price also Rises)

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी वीकली बेसिस पर तेजी देखने को मिली है। बीते एक सप्ताह में चांदी के भाव 35000 रुपये प्रति किलो बढ़े हैं। 18 जनवरी की सुबह चांदी की कीमत 295000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 90.33 डॉलर प्रति औंस है। घरेलू बाजार में साल 2026 में अब तक चांदी की कीमत करीब 22.4 फीसदी बढ़ चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *