Honey Singh Statement: सोशल मीडिया पर रैपर हनी सिंह को अपने एक बयान की वजह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने कुछ ऐसी बातें कह दी कि वो लोगों के निशाने पर आ गए.
Honey Singh Statement: सिंगर और रैपर हनी सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है. वो कई बार अपने दिए बयानों की वजह से आलोचनाओं का सामना कर चुके हैं. एक बार फिर से उन्हें फजीहत झेलनी पड़ रही है. उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद वो लोगों के निशाने पर आ गए हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो दिल्ली में हुए एक कॉन्सर्ट का बताया जा रहा है. हनी सिंह वीडियो में आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आते हैं.
हनी सिंह के बयान पर लोगों के रिएक्शन्स
एक X यूजर ने हनी सिंह के बयान पर रिएक्ट करते हुए ये भी कहा कि दो साल बाद हनी सिंह कहेंगे कि ये मैं थोड़ी हूं. हनी सिंह के बयान पर लोगों के इस तरह के ढेरों रिएक्शन सामने आ रहे हैं. हर कोई उन्हें उनके बयान के लिए ट्रोल कर रहा है. कई लोगों का तो ये भी कहना है कि वो नशे में हैं और नशे की हालत में ऐसी बातें कर रहे हैं.

लोगों के रिएक्शन्स
हनी सिंह पहले भी कई दफा विवादों में घिर चुके हैं. हालांकि, लंबे समय से वो अपनी इमेज मेंटेन करके चल रहे थे, लेकिन अब उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर विवाद छेड़ दिया है. अब देखना होगा कि आगे उनका ये बयान क्या रूप लेता है.
हनी सिंह का लेटेस्ट गाना
वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो हाल ही में हनी सिंह का ‘अल सहर अल हिंदी- जादुगर’ के नाम से एक नया गाना रिलीज हुआ है, जो यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में बना हुआ है. पर जहां एक तरफ लोग उनके इस गाने को पसंद कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ वो अपने बयान की वजह से विवादों में घिर गए हैं.
