New Mahindra XUV 7XO to be Launched in India Tomorrow :- बजट रखें तैयार, ट्रिपल स्क्रीन, 7 Airbag और कई स्मार्ट फीचर के साथ XUV 7XO मचाएगी तहलका

Mahindra XUV 7XO Launched Today: नए साल की शुरूआत Mahindra नई दमदार गाड़ी XUV 7XO के साथ करने वाली है। आज यह प्रीमियम SUV Mahindra XUV 7XO को  लॉन्च कर देगी। इस कार में कई नए फीचर और लुक की जानकारी टीजर में ही सामने आ गई थी और अब इंतजार है सिर्फ कीमत की जानकारी सामने आने का। माना जा रहा है कि यह कार सिर्फ 13 से 14 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च की जा सकती है। विस्तार से जानते है इस कार के सभी फीचर के बारे में..

Mahindra XUV 7XO Launched Today

महिंद्रा की XUV 7XO भारत में तहलका मचाने के लिए तैयार है आज रात को लगभग 8 बजे लाइव इवेंट के दौरान इस कार को लॉन्च कर दिया जाएगा और सभी जानकारी भी साझा कर दी है। बता दें कि यह कार नए शानदार अपडेट वर्जन के साथ लॉन्च की जाएगी और डीलरों पर कार पहुंच गई है जिससे माना जा रहा है कि लॉन्च होते ही यह कार तुरंत शोरूम में देखने को मिल सकती है। XUV 7XO में नई तकनीक, शानदार फीचर, नए ग्रिल और बड़े अलॉय के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है।

XUV 7XO के लॉन्च होने से पहले कई बार टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर भी देखा गया है जिससे माना जा रहा है कि यह कार फीचर से Fully Loaded SUV हो सकती है। इंटीरियर की बात करें तो आधुनिक फीचर से लैस इस कार में 12.3 इंच का बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल मीटर, एम्बिएंट लाइटिंग, एप्पल कारप्ले सपोर्ट, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, पैनोरमिक सनरूफ समेत कई फीचर मिलने की संभावना है। मनरोंजन की भी कोई कमी नहीं रहेगी ट्रीपल स्क्रीन के साथ ही 16 स्पीकर वाला दमदार ऑडियो सिस्टम भी दिया जाएगा

XUV 7XO में कई फीचर के साथ ही दमदार इंजन के विकल्प दिए जा सकते है।

  • पेट्रोल इंजन में 2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। यह 200 PS पावर और 380 एनएम 450 एनएम तक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। पेट्रोल इंजन में यह कार FWD में मिलेगी।
  •  डीजल इंजन में 2.2 लीटर का डीजल इंजन दिया जाएगा। यह 185 PS पावर और 450 एनएम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। पेट्रोल इंजन में यह कार FWD और AWD में मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *