Oppo ने इस महीने की शुरुआत में भारतीय बाजार में Oppo A6 Pro 5G को लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी ने बेस वैरियंट Oppo A6 5G लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन मिड-रेंज प्राइस सेगमेंट में बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी प्रदान करता है। इसमें 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 6.75 इंच डिस्प्ले, 6जीबी रैम, Dimensity 6300 चिपसेट जैसी खूबियां हैं। आइए, आगे कीमत और फीचर्स विस्तार से जानते हैं।
Oppo A6 5G को भारत में Sapphire Blue, Ice White और Sakura Pink कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसके 4GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये रखी गई है। मिड मॉडल 6GB रैम+128GB स्टोरेज 19,999 रुपये का है। वहीं, 6GB रैम + 256GB मेमोरी ऑप्शन 21,999 रुपये में उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी चुनिंदा बैंकों पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक और 3 महीने की नो-कॉस्ट EMI या 8 महीने तक की जीरो डाउन पेमेंट स्कीम का लाभ भी देगी। आप वेबसाइट लिंक पर जाकर इसकी फुल डिटेल्स देख सकते हैं।

Oppo A6 5G में 17.15cm यानी करीब 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। जो HD+ रिजॉल्यूशन के साथ आता है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 900 निट्स की टाइपिकल ब्राइटनेस, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 256ppi पिक्सल डेंसिटी सपोर्ट से लैस है। फोन में 16.7 मिलियन कलर्स का सपोर्ट मिलता है, जिससे डेली उपयोग और वीडियो देखने का एक्सपीरियंस बेहतर होने का दावा किया गया है।
परफॉरमेंस के लिए Oppo A6 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन ColorOS 15.0 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo A6 5G के रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलता है। कंपनी इसमें AI कैमरा फीचर्स और अंडरवॉटर फोटोग्राफी सपोर्ट भी दे रही है, जो इस सेगमेंट में ग्राहकों को बढ़िया लग सकता है।
बैटरी Oppo A6 5G की सबसे बड़ी खासियत मानी जा सकती है। क्योंकि फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी है। इसे चार्ज करने के लिए 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा इसमें रिवर्स वायर्ड चार्जिंग फीचर भी है। कंपनी का दावा है कि इसमें 5-ईयर ड्यूरेबल बैटरी और 60-मंथ फ्लुएंसी प्रोटेक्शन मिलता है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए 3900mm² SuperCool VC सिस्टम लगाया गया है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो Oppo A6 5G में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम सपोर्ट, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, USB Type-C पोर्ट और IP66/IP68/IP69 रेटिंग मिलती है, जो इसे पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा दे सकती है। इसके साथ ही AI GameBoost 2.0, AI LinkBoost 3.0, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, Outdoor Mode 2.0, GloveTouch, Spray Water Removal, Trinity Engine और Luminous Rendering Engine जैसे कई फीचर्स मौजूद हैं।
Oppo A6 5G उन ग्राहकों के लिए अच्छा हो सकता है जो लंबा बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड और स्मूद डिस्प्ले अनुभव चाहते हैं। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Redmi Note 14 5G, Samsung Galaxy A17 5G और Lava Agni 3 5G जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है।
यदि आपकी इच्छा लंबी बैटरी लाइफ, ओप्पो ब्रांड और ड्यूरेबल डिजाइन वाले फ़ोन की है, तो Oppo A6 5G अच्छा विकल्प बन सकता है। आप इसे चुन सकते हैं। वहीं, अन्य ब्रांड चाहते हैं तो विक्लप भी सही रह सकते हैं। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।
