REET Mains Admit Card 2026 Download Link: REET मेन्स एडमिट कार्ड 2026 लिंक ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in और recruitment.rajasthan.gov.in और sso.rajasthan.gov.in पर एक्टिव किया जाएगा। उम्मीदवार जो REET मेन्स परीक्षा में शामिल होंगे, वे स्वंय की SSO ID से लॉगिन करके राजस्थान 3rd Grade टीचर एडमिट कार्ड 2026 प्राप्त कर सकेंगे।
HIGHLIGHTS
- REET मेन्स एडमिट कार्ड 2026 लेवल 1 और लेवल 2 परीक्षा के लिए आज 12 जनवरी को जारी होगा।
- उम्मीदवार recruitment.rajasthan.gov.in पर SSO ID से लॉगिन कर राजस्थान 3rd ग्रेड टीचर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
- REET मेन्स परीक्षा 17 से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी।
REET Mains Admit Card 2026, Sarkari Result: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) आज 12 जनवरी को REET मेन्स एडमिट कार्ड 2026 जारी करने के लिए तैयार है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in जाकर राजस्थान 3rd ग्रेड टीचर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। REET मेन्स परीक्षा 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, शिफ्ट, केंद्र और जरूरी निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी साथ ले जाना अनिवार्य है।
रीट मेन्स एडमिट कार्ड 2026 Download Link
उम्मीदवार REET मेन्स एडमिट कार्ड 2026 का डायरेक्ट डाउनलोड लिंक ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in/rectlogingetadmitcard या sso.rajasthan.gov.in पर जारी होने के बाद, अपने लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हम यहां REET मेन्स एडमिट कार्ड 2026 का डायरेक्ट लिंक भी अपडेट करेंगे।
रीट मेन्स एडमिट कार्ड 2026 ऐसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से आप अपना रीट मेन्स हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
- ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं
- होम पेज पर एडमिट कार्ड पर क्लिक करें
- फिर REET Mains Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले Rajasthan 3rd Grade Teacher एडमिट कार्ड 2026 में दी गई सभी जानकारी ध्यान से चेक कर लें।
