Republic Day Parade Tickets booking: हर साल की भांति इस साल भी आप दिल्ली में कर्तव्य पथ (पुराना नाम- राजपथ) पर गणतंत्र दिवस परेड को देख सकते हैं. इसके लिए टिकट मिलने शुरू हो गए हैं. आप ऑनलाइन के अलावा 6 तय जगहों से ऑफलाइन भी टिकटों की खरीदारी कर सकते हैं. इनके दाम 20 और 100 रुपये हैं.
Republic Day Parade Tickets online booking 2026: गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व मनाने के लिए देश तैयार है. 26 जनवरी को इस त्योहार पर पूरे देशभर में सरकारी छुट्टी रहती है. इस खास मौके पर देश की राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ (पुराना नाम- राजपथ) पर गणतंत्र दिवस की विश्व प्रसिद्ध परेड होती है. इस परेड में देश के सशस्त्र बल यानी भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायुसेना के जवान अत्याधुनिक हथियारों, हेलिकॉप्टरों और फाइटर जेटों के साथ जमीन से लेकर आसमां तक हैरतअंगेज करतब दिखाते हैं. इसके अलावा परेड में विभिन्न राज्यों और मंत्रालयों की झांकियां भी निकाली जाती हैं. इस खास मौके पर देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री समेत कई मंत्री, सांसद, विदेशी मेहमानों के अलावा हजारों की संख्या में दर्शकों की भीड़ होती है. हर साल की भांति इस साल भी गणतंत्र दिवस की परेड को कर्तव्य पथ से देखने के लिए पास के अलावा टिकट की भी व्यवस्था हुई है. आइए जानते हैं कि आप इन टिकटों को ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन कब, कैसे और कहां से बुक या खरीद कर सकते हैं. 5 जनवरी से शुरू हुई टिकटों की बुकिंग और खरीदारी की कीमत को भी हम जानेंगे.
कितने की मिलेगी टिकट
गणतंत्र दिवस परेड, बीटिंग रिट्रीट की फुल ड्रेस रिहर्सल और बीटिंग रिट्रीट में शामिल होने के लिए टिकट की कीमत अलग-अलग निर्धारित की गई है। गणतंत्र दिवस परेड की कीमत 20 रुपये से लेकर 100 रुपये तक, बीटिंग रिट्रीट की फुल ड्रेस रिहर्सल टिकट की कीमत 20 रुपये और बीटिंग रिट्रीट प्रोग्राम टिकट की कीमत 100 रुपये निर्धारित की गई है। इसके साथ ही आप 14 जनवरी तक टिकट खरीद सकते हैं।
प्रोग्राम में शामिल होने के लिए जरूरी दिन
गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी को किया जाएगा। इसके साथ ही बीटिंग रिट्रीट की फुल ड्रेस रिहर्सल प्रोग्राम 28 जनवरी और बीटिंग रिट्रीट प्रोग्राम का आयोजन 29 जनवरी को किया जाएगा।
ऑनलाइन कहां से खरीदे टिकट
परेड में शामिल होने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम में भी बड़ी आसानी से अपने लिए टिकट बुक कर सकते हैं। ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए आपके पास ओरिजिनल फोटो आईडी जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या पासपोर्ट आदि प्रूफ होना चाहिए। इसके साथ ही आप यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स के जरिये ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हैं।
- ऑनलाइन टिकट खरीदने के लिए सबसे पहले आपको आमंत्रण की ऑफिशियल वेबसाइट www.aamantran.mod.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
- इसके बाद आपको वेबसाइट के होमपेज पर ‘New User Ragistration’ लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा।
- अब इसमें मोबाइल नबंर, अपना नाम और ईमेल आईडी को दर्ज कर लें।
- इसके बाद रिक्वेस्ट ओटीपी पर क्लिक करने के बाद ओटीपी को दर्ज करें।
- अब ‘Add Guest’ ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद व्यक्ति का नाम और जन्मतिथि को दर्ज करें।
- इसके बाद आईडी प्रूफ का पहले और पीछे साइड की फोटो को अपलोड करें।
- फाइल को jpeg, jpg, png या bmp में सेव कर लें।
