Satua Baba Super car magh mela prayagraj-सतुआ बाबा की सुपरकार, 4.40 करोड़ की पोर्शे

who-is-satua-baba

Satua Baba: प्रयागराज में इन दिनों माघ मेला चल रहा है जिसमें वाराणसी के सतुआ बाबा अपनी महंगी लग्जरी गाड़ियों के कलेक्शन को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने हाल ही में नई पोर्श कार खरीदी है जिसका पूजन माघ मेले में किया गया।

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के संगम स्थल पर माघ मेला 2026 की भव्यता देखने को मिल रही है। माघ मेले में साधु-संतों के साथ ही श्रद्धालुओं का स्नान जारी है। इसी बीच माघ मेला से एक युवा संत अपनी 3 करोड़ रुपये वाली लैंड रोवर डिफेंडर कार की वजह से चर्चा में छाए हुए हैं। जगतगुरु महामंडलेश्वर संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा ने माघ मेला परिसर में इस कीमती कार में बैठकर इंट्री की।

प्रयागराज का कुंभ हो या माघ मेला सां में साधु-संतों, श्रद्धालुओं या वहां पहुंचकर काम कर रहे लोगों की वजह से हमेशा चर्चा में रहता है। वहीं इस बार माघ मेला जगतगुरु महामंडलेश्वर संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा की स्टाइल और उनकी लग्जरी गाड़ी की वजह से चर्चा में है। युवा संत सतुआ बाबा वैसे तो बिल्कुल तरीके से जीवन यापन करते हुए दिखते हैं।

माघ मेला में संत की सबसे महंगी कार

हालांकि इस मेले के दौरान उनकी (सतुआ बाबा) आंखों पर लगा काला चश्मा और बेहद कीमती लैंड रोवर डिफेंडर कार चर्चा में आ गई है। बताया जा रहा है कि इस मेले में वो सबसे मंहगी सवारी से पहुंचे है। इस डिफेंडर कार की कीमत 2.85 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वहीं रजिस्ट्रेशन फीस समेत अन्य खर्चों को जोड़कर इसकी कीमत 3 करोड़ से ज्यादा की है।


कौन हैं सतुआ बाबा

जानकारी के मुताबिक सतुआ बाबा का जन्म उत्तर प्रदेश के ललितपुर के मसौरा गांव में हुआ था। माता-पिता ने उन्हें संतोष तिवारी नाम दिया। महज 11 साल की उम्र में घर छोड़कर आध्यात्म की राह पकड़ ली। जगतगुरु महामंडलेश्वर संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा विष्णुस्वामी संप्रदाय की सतुआ बाबा पीठ के प्रमुख हैं। इन्हें पीठाघीश्वर ब्रह्म्लीन यमुनाचार्य महाराज सतुवा बाबा के निधन के बाद सतुआ पीठ का मुखिया बनाया गया।

सीएम योगी के करीबी सतुआ बाबा

संतोष तिवारी उर्फ सतुआ बाबा, सीएम योगी आदित्यनाथ के करीबी बताए जाते हैं। वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर में कई बार सतुआ बाबा, सीएम योगी के साथ नजर आते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *