Toyota Unveils Its First Electric SUV Urban Cruiser Ebella With 543km Range-टोयोटा ने भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी अर्बन क्रूजर एबेला पेश की है।

urban-cruiser-ebella

Toyota Ebella: टोयोटा ने भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी अर्बन क्रूजर एबेला पेश की है। इस कार की बुकिंग शुरू हो गई है। यह कार आधुनिक डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ आती है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल में बातते हैं।
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने भारतीय बाजार के लिए अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV अर्बन क्रूजर एबेला ( Urban Cruiser Ebella ) को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। यह टोयोटा की भारत में इलेक्ट्रिक कारों के क्षेत्र में पहली बड़ी एंट्री है और यह कंपनी की भविष्य की रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी है। कंपनी ने इस कार की बुकिंग भी शुरू कर दी है। आइए आपको इस कार की खासियतों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

कमाल का डिजाइन
टोयोटा की यह इलेक्ट्रिक SUV कॉम्पैक्ट SUV जैसी स्टांस के साथ आती है. इसमें स्लीकर फ्रंट फेस, बंद ग्रिल ट्रीटमेंट और LED लाइटिंग एलिमेंट्स हैं. इसका लुक पहले से दिखाए गए कॉन्सेप्ट पर आधारित है, जिसमें शार्प लाइन्स और मॉडर्न प्रोफाइल है. यह डिजाइन खासकर शहरी खरीदारों को ध्यान में रखकर बनाया गया है.

बैटरी और रेंज
अर्बन क्रूजर EV में दो बैटरी 49 kWh और 61 kWh के ऑप्शन के रूप में मिलते हैं. यह वेरिएंट 171.6 हॉर्सपावर की ताकत और 189 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है. बड़ी बैटरी वाला वेरिएंट एक बार चार्ज करने पर लगभग 543 km से अधिक की रेंज दे सकता है. दोनों वेरिएंट्स में फ्रंट-व्हील ड्राइव इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की संभावना है.

साथ ही इन बैटरियों पर 8 साल की वारेंटी मिलती है. यह रेंज शहर और लंबी यात्रा दोनों के लिए बेस्ट मानी जा रही है. इसमें नई पीढ़ी की LFP बैटरी में एडवांस थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम दिया गया है. इससे बैटरी जल्दी चार्ज होती है और तेजी से ठंडी भी हो जाती है.

बेहतर एरोडायनामिक्स – इसके बंपर और पिछले हिस्से को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह हवा के दबाव को कम कर सके और रेंज बढ़ा सके।

मारुति सुजुकी के साथ पार्टनरशिप

अर्बन क्रूजर एबेला काफी हद तक मारुति सुजुकी ई-विटारा पर आधारित है। यह एक मेड इन इंडिया कार होगी। टोयोटा और मारुति की पार्टनरशिप के तहत इसे मारुति सुजुकी के गुजरात प्लांट में बनाया जाएगा। यहां से यह न केवल भारत में बेची जाएगी, बल्कि दुनिया भर के बाजारों में एक्सपोर्ट भी की जाएगी।

इंटीरियर और स्मार्ट फीचर्स

गाड़ी के अंदर का हिस्सा काफी आधुनिक और आरामदायक है।

डिस्प्ले – इसमें दो डिजिटल स्क्रीन्स दी गई हैं। एक इंफोटेनमेंट के लिए और दूसरी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए।

खास फीचर्स – फ्लोटिंग सेंटर कंसोल और टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील इसे एक फ्रेश लुक देते हैं।

सुरक्षा – कार में सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है। सेफ्टी के वैश्विक मानकों को पूरा करने के लिए इसमें ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) के साथ कई सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

बैटरी और रेंज

इस कार में ग्राहकों को उनकी रूरत के हिसाब से दो बैटरी विकल्प मिलेंगे।

1- 49 kWh बैटरी पैक – शहरी इस्तेमाल के लिए बेहतरीन।

2- 61 kWh बैटरी पैक – लंबी दूरी तय करने वालों के लिए।

रेंज – कंपनी का दावा है कि यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 543 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है।

लॉन्चिंग और बुकिंग

टोयोटा ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक इसे 25,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ बुक कर सकते हैं। इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग और कीमतों की घोषणा अगले कुछ हफ्तों में होने की उम्मीद है। अर्बन क्रूजर एबेला के साथ टोयोटा कंपनी अब भारत के तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में कदम रख चुकी है। यह अपनी बेहतरीन रेंज और भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू के साथ टाटा नेक्सॉन ईवी और मारुति सुजुकी ई-विटारा को टक्कर देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *