मुंबई, 12 जनवरी 2026: आज से 17 साल पहले कॉलेज के कुछ दोस्तों ने मिलकर एक कंपनी शुरू की थी। आज इस कंपनी ने दुनिया भर में धूम मचा दी है। कभी फायदा हुआ कभी घटा लेकिन कंपनी ने कभी कर्ज नहीं लिया। अमेरिका में काम करने वाली दूसरी कंपनियां जब घाटे में जा रही है, इस कंपनी का प्रॉफिट शुरू हो गया है। अब कंपनी का आईपीओ ओपन होने वाला है। सिर्फ ₹15000 में आप भी इस कंपनी के कारोबार में साझेदार बन सकते हैं।
Amagi Media Labs की स्थापना और सफलता की कहानी
कंपनी की स्थापना 1 फरवरी 2008 को बेंगलुरु में ‘अमागी टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड’ के नाम से हुई थी। 2010 में इसका नाम बदलकर ‘अमागी मीडिया लैब्स प्राइवेट लिमिटेड’ और IPO लाना था इसलिए जून 2025 में ‘अमागी मीडिया लैब्स लिमिटेड’ कर दिया गया। यह एक क्लाउड-नेटिव SaaS (सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विस) कंपनी है जो मीडिया कंपनियों को उनके दर्शकों से जोड़ती है। इसने पारंपरिक केबल और सेट-टॉप बॉक्स की निर्भरता को खत्म कर इंटरनेट (स्ट्रीमिंग) के माध्यम से वीडियो डिस्ट्रीब्यूशन को सुलभ बनाया है। कंपनी की तकनीक ने 2024 पेरिस ओलंपिक, प्रीमियर लीग और ऑस्कर जैसे बड़े वैश्विक कार्यक्रमों की स्ट्रीमिंग में मदद की है। आज यह 40 से अधिक देशों में 400 से अधिक कंटेंट प्रोवाइडर्स और 350 डिस्ट्रीब्यूटर्स को अपनी सेवाएं दे रही है।
कंपनी के संचालकों की एजुकेशन और एक्सपीरियंस

कंपनी के मुख्य प्रवर्तक (Promoters) और उनके अनुभव निम्नलिखित हैं:
भास्कर सुब्रमण्यन (MD और CEO): गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, कोयंबटूर से इंजीनियरिंग में स्नातक (B.E.) किया है। टेक्नोलॉजी और मीडिया क्षेत्र में 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है और ये पहले ‘ImpulseSoft’ में CTO रह चुके हैं।
श्रीविद्या सुब्रमण्यन (CTO): गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, कोयंबटूर से इंजीनियरिंग (B.E.) की है। इन्हें भी 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है और ये टेक्सस इंस्ट्रूमेंट्स जैसी बड़ी कंपनियों में काम कर चुकी हैं।
अरुणाचलम श्रीनिवासन करापट्टू (डायरेक्टर): ये भी उसी कॉलेज से बी.ई. स्नातक हैं और इन्हें 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है।
कुल मिलाकर गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, कोयंबटूर कॉलेज के दोस्तों की गैंग ने मिलकर कंपनी बनाई और आज उनकी कंपनी शेयर मार्केट में लिस्ट होने जा रही है।
प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT)
कंपनी पिछले कुछ वर्षों से घाटे (Loss) में थी, लेकिन हाल ही में मुनाफे की ओर बढ़ी है:
• वित्तीय वर्ष 2023: लगभग 321 करोड़ का घाटा।
• वित्तीय वर्ष 2024: लगभग 245 करोड़ का घाटा।
• वित्तीय वर्ष 2025: लगभग 68 करोड़ का घाटा।
• सितंबर 2025 (H1 FY26): कंपनी ने 6 करोड़ से अधिक का शुद्ध लाभ (PAT) दर्ज किया है।
यह दर्शाता है कि कंपनी के घाटे लगातार कम हो रहे हैं और वर्तमान वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में इसने मुनाफा कमाना शुरू कर दिया है।
