Volkswagen Virtus Prices in India Revised

Volkswagen ने सस्ती कर दी Taigun और Virtus, बेस वेरिएंट पर हुई 84,000 रुपये तक की कटौती

वोक्सवैगन ने भारत में अपनी Taigun SUV और Virtus सेडान की कीमतों में बदलाव किया है। Taigun के बेस वेरिएंट में 84,000 रुपये और Virtus के बेस वेरिएंट में 66,000 रुपये की कटौती की गई है, जिससे वे अधिक किफायती हो गए हैं। हालांकि, इन दोनों मॉडलों के अधिकांश अन्य वेरिएंट्स की कीमतों में मामूली वृद्धि हुई है। यह अपडेट भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए नई मूल्य निर्धारण रणनीति को दर्शाता है।

  1. Volkswagen Taigun के बेस वेरिएंट की कीमत में 84,000 रुपये की कटौती हुई है।
  2. Taigun और Virtus के अन्य सभी वेरिएंट्स पर 2026 के लिए 4,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई।
  3. कम एंट्री प्राइस से दोनों कारें नए खरीदारों के लिए पहले से ज्यादा आकर्षक बन गई है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। Volkswagen भारतीय बाजार में अपनी दो गाड़ियां ऑफर करती है, जो Volkswagen Taigun SUV और Volkswagen Virtus सेडान है। कंपनी ने इन दोनों गाड़ियों की कीमत में कटौती की है। इन दोनों के बेस वेरिएंट अब काफी किफायती हो गए हैं। आइए विस्तार में जानते हैं कि Taigun और Virtus के किस वेरिएंट की कीमत में कितनी कटौती की गई है?

Volkswagen Taigun की नई कीमतें

वेरिएंट2026 कीमत2025 कीमतबदलाव
Comfortline MT (1.0L TSI)10.58 लाख11.42 लाख₹ 84,000 सस्ती
Highline MT (1.0L TSI)12.59 लाख12.55 लाख₹ 4,000 महंगी
Highline AT (1.0L TSI)13.56 लाख13.52 लाख₹ 4,000 महंगी
Highline Plus MT (1.0L TSI)13.94 लाख13.90 लाख₹ 4,000 महंगी
GT Line MT (1.0L TSI)14.33 लाख14.29 लाख₹ 4,000 महंगी
Highline Plus AT (1.0L TSI)15.00 लाख14.96 लाख₹ 4,000 महंगी
GT Line AT (1.0L TSI)15.39 लाख15.35 लाख₹ 4,000 महंगी
Topline MT (1.0L TSI)16.04 लाख16.00 लाख₹ 4,000 महंगी
Topline AT (1.0L TSI)17.42 लाख17.38 लाख₹ 4,000 महंगी
GT Plus Chrome MT (1.5L TSI)17.04 लाख17.00 लाख₹ 4,000 महंगी
GT Plus Sport MT (1.5L TSI)17.04 लाख17.00 लाख₹ 4,000 महंगी
GT Plus Chrome DCT (1.5L TSI)18.95 लाख18.91 लाख₹ 4,000 महंगी
GT Plus Sport DCT (1.5L TSI)19.19 लाख19.15 लाख₹ 4,000 महंगी

इसके बेस वेरिएंट की कीमत में 84,000 रुपये की कटौती की गई है। अब इसकी नई एक्स-शोरूम कीमत 10.58 रुपये हो गई है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत में बढ़ोतरी हुई है, जिसकी वजह से यह अब 19.19 लाख रुपये हो गई है।

हालांकि, इसके अलावा Taigun के सभी अन्य वेरिएंट्स और पावरट्रेन ऑप्शंस पर 2026 के लिए 4,000 रुपये की समान बढ़ोतरी की गई है। यानी बेस वेरिएंट को छोड़कर बाकी सभी मॉडल्स थोड़े महंगे हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *